प्रगतिशील नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण
रेखा गुप्ता जी का नेतृत्व सेवा, ईमानदारी और जनता से जुड़ाव पर आधारित है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक की उनकी यात्रा प्रेरणादायक रही है। वो हमेशा पारदर्शिता, जनभागीदारी और लोगों की भलाई को प्राथमिकता देती रही हैं। उनके नेतृत्व में दिल्ली ने विकास, जनकल्याण और सुशासन के क्षेत्र में कई नई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। राष्ट्रहित और समाज सेवा के प्रति समर्पित रेखा गुप्ता जी, RSS से प्रेरित रही हैं और वरिष्ठ प्रचारक श्री प्रेम जी गोयल के मार्गदर्शन में सामाजिक व संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रही हैं।
विस्तार से पढ़ें
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और श्री श्री रविशंकर ने स्कूलों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए ‘एहसास 2026’ मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति का शुभारंभ किया
दिल्ली के उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ‘एहसास 2026’ मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति का शुभारंभ किया। यह नीति दिल्ली के स्कूलों और दिल्ली सरकार के उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू की जाएगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद और पर्यावरण मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी उपस्थित रहे। नीति के तहत प्रत्येक 500 विद्यार्थियों पर एक काउंसलर की व्यवस्था, स्कूल वेल-बीइंग कमेटियों का गठन और जिला स्तर पर वेल-बीइंग केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन, थेरेपी और मनोचिकित्सकीय परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। शिक्षकों, अभिभावकों और सहयोगी कर्मचारियों को विद्यार्थियों में मानसिक तनाव के शुरुआती संकेतों की पहचान करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। गंभीर मामलों के समाधान के लिए छह-स्तरीय एस्केलेशन प्रणाली का प्रावधान किया गया है। नीति में परीक्षा के तनाव, बुलिंग और साइबर बुलिंग जैसी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि सहायता मांगना कमजोरी नहीं, बल्कि साहस और मजबूती का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘एहसास’ विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मविश्वास और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने में सहायता करेगा। वहीं, श्री श्री रविशंकर ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक परंपराएं सदियों से भावनात्मक दृढ़ता और मानसिक संतुलन का आधार रही हैं।
और पढ़ें
छठ महापर्व के बाद मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में मुनक नहर पर विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन
दिल्ली में छठ महापर्व के भव्य आयोजन के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शालीमार बाग स्थित मुनक नहर घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में मुख्यमंत्री ने स्वयं श्रमदान किया। उनके साथ अभिनेता जैकी श्रॉफ, अभिनेत्री ईशा गुप्ता, गायक स्टेबिन बेन, बिस्मिल, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय निवासियों ने भी सक्रिय भागीदारी की। इस वर्ष दिल्ली में 1,400 से अधिक घाटों पर छठ महापर्व का आयोजन किया गया, जिनमें लगभग 11 किलोमीटर लंबा मुनक नहर छठ घाट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि मात्र चार दिन पहले इसी घाट पर लाखों श्रद्धालु छठ महापर्व मनाने के लिए एकत्रित हुए थे। उस दिन आस्था और श्रद्धा का उत्सव था, जबकि आज अपनी जिम्मेदारी निभाने का दिन है। उन्होंने कहा कि जलाशयों, नहरों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का स्थायी हिस्सा बननी चाहिए।
और पढ़ें
प्रदूषण जांच केंद्रों के आधुनिकीकरण पर रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला; कैबिनेट ने लगभग 827 केंद्रों के उन्नयन को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने प्रदूषण जांच केंद्रों (PUC Centres) के आधुनिकीकरण की योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत लगभग 500 स्थानों पर संचालित 827 अधिकृत केंद्रों के लिए प्रति स्थान ₹1 लाख की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस योजना पर लगभग ₹5 करोड़ खर्च होंगे। यह राशि परिवहन विभाग द्वारा स्वीकृत कार्यों, जैसे केबिन और जांच सुविधाओं के उन्नयन, एक समान साइनबोर्ड, बेहतर लेआउट तथा सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और आधुनिकीकरण पर खर्च की जाएगी। सभी केंद्रों को निर्धारित डिजाइन और तकनीकी मानकों का पालन करना होगा। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि इस पहल से प्रदूषण जांच प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी। साथ ही, गलत तरीके से PUCC जारी करने पर रोक लगेगी और प्रमाणन प्रणाली के प्रति नागरिकों का विश्वास मजबूत होगा।
और पढ़ेंजुड़े रहो
Follow Rekha Gupta रेखा गुप्ता को फ़ॉलो करें
Frequently Asked Questions
Rekha Gupta has served as Chief Minister of Delhi since 20 February 2025. She represents Shalimar Bagh in the Delhi Legislative Assembly.
2/8 Raj Niwas Marg, Civil Lines, New Delhi 110054.
Email contact@rekhagupta.in or call the Chief Minister’s Office at +91 11 2339 2020 or +91 11 2339 2030. For grievances, use the CM Jan Sunwai Portal.
On the CM Jan Sunwai Portal, select “Register A Complaint” to submit a grievance, or call 1902. To ask about a meeting, contact the Chief Minister’s Office at +91 11 2339 2020 for appointment guidance.
मदद करने के लिए